English pronunciation Rule in Hindi | इंग्लिश पढ़ने के नियम हिंदी में | 1

आज इस आर्टिकल में हम English pronunciation Rule in Hindi में जानेंगे। correct Reading एक कला है, परन्तु प्रायः लोग अंग्रेजी के उच्चारण में बड़ी अशुद्धियों करते हैं, क्योंकि उन्हें वणों के उच्चारण का पूरा ज्ञान नहीं होता। अंग्रेजी भाषा में कुल 26 अक्षर होते हैं। इनमें से 5 स्वर (vowels) और शेष सभी 21 अक्षर व्यंजन (consonants) होते हैं। कुछ vowels और consonants का अकेले अक्षर के रूप में उच्चारण होता है, तो शब्दों के बीच में प्रयुक्त होने पर उनका उच्चारण कुछ और हो जाता है। अंग्रेजी भाषा के वर्षों के उच्चारण के विशेष नियम हैं, जिनको जानना अत्यावश्यक है

अंग्रेजी भाषा में कुल 26 अक्षर होते हैं। इनमें से 5 स्वर (vowels) और शेष सभी 21 अक्षर व्यंजन (consonants) होते हैं। तो चलिए पहले हम अंग्रेजी स्वरों (vowels) के उच्चारण के नियमों के बारे में जानते हैं।

अंग्रेजी भाषा में 5 स्वर (vowels) कौन-कौन से होते है?

अंग्रेजी भाषा में 5 स्वर (vowels) :- A, E, I, O, U होते है।

English Alphabet Pronunciation in Hindi

स्वर (vowels) का उच्चारण।

अं अः
A AA E / I EE U / O OO/U E/AI AI O AU/OU AN  

AH

 

 

व्यजंन (consonants) का उच्चारण।

ड़
KA KHA GA GHA NGA
CHA CHHA JA JHA YNA
TA THA DA DHA NA
TA THA DA DHA NA
PA PHA BA BHA MA
YA RA LA WA
SHA SHA SA HA
क्ष त्र ज्ञ श्र
KSHA TRA GYA SHRA

 

English pronunciation Rule in Hindi (हिंदी में अंग्रेजी उच्चारण नियम)

अंग्रेजी भाषा में 5 स्वर (vowels) के उच्चारण (pronunciation) के नियम।

A के उच्चारण (pronunciation) के नियम।

A के उच्चारण (pronunciation) यह होते है :- अ, आ, इ, ए, ऐ, एअ, ऑ, औ।

Rule 1 :- A का उच्चारण (pronunciation) :- अ / ए।

Rule 1(A) :- जब किसी word के शुरू में A हो तो A का उच्चारण (pronunciation) मुख्यतः “अ या ए” होता है।

A का उच्चारण (pronunciation) :- अ (ज्यादा तर word)।

Example :-

  • Ago (अगो) – पुर्व, वर्तमान से पहले, किसी निश्‍चित समय से पहले।
  • Appear (अˈपिअर्‌) – के जैसा लगना, दिखाई।
  • Agree (अˈग्री) – सहमत होना।
  • Affection (अˈफ़े᠎̮क्‌श्‌न्‌) – स्नेह।
  • Abuse (अˈब्‍यूज़्‌) – गाली
  • As (अस) – जैसा
  • American (अमेरिकन)
  • Assistant (असिस्टेंट) – सहायक

A का उच्चारण (pronunciation) :- ए (कुछ word)

Example :-

  • Admission (एडमिशन) – प्रवेश
  • Area (एअरिआ) – क्षेत्र, इलाक़ा
  • Any (एनि) – कोई भी
  • Apple (ऐप्पल) – सेव
  • AM (एम्‌) – हूँ

Rule 1(B) :- जब किसी 4-5 Letters से अधिक वाले word के अंत में an, al, ar, ant, ance, आए तो इनमें “a” का उच्चारण (pronunciation) “अ” होता है।

Example :-

  • Turban (टबन्‌) – पगड़ी, साफ़ा
  • Metropolitan (मेट्रोˈपॉलिटन्‌) – महानगरीय, महानगर-विषयक
  • American (अमेरिकन)
  • Normal (नॉर्मल्‌) – सामान्‍य या साधारण
  • principal (प्रिंसिपल)
  • pillar (पिलर्‌) – स्तंभ
  • Beggar (बेगर) – याचक
  • servant (सर्व़न्‍ट्‌) – नौकर
  • Assistant (असिस्टेंट) = सहायक
  • insurance (इन्ˈशॉरन्‍स्‌) – बीमा
  • assurance (अˈशॉरन्‍स्‌) – पूर्ण आश्‍वासन
  • substance (सब्‌स्‍टन्‍स्‌) – पदार्थ

English Grammar PDF Download

 PART-1 Pronunciation rules for English vowels (A, E, I, O, U) PDF  Download

English Short Stories PDF Download

 PART-1 short stories in english की PDF download

Rule 2 :- A का उच्चारण (pronunciation) :- आ।

Rule 2(A) :- जब किसी word में A के बाद R आता है या दो व्यंजन (consonants) के बीच में ar आता है तो A का उच्चारण (pronunciation) “आ” होता है।

Example :-

  • car (कार्‌) – कार
  • far (फार्‌) – बहुत दूर; दूरस्‍थ
  • jar (जार्‌) – ढक्‍कनदार मर्तबान (प्रायः काँच से बना और खाद्य पदार्थों को रखने के लिए प्रयुक्त)
  • park (पार्क) – सार्वजनिक उद्यान
  • hard (हार्ड्‌) – कठोर, सख्‍़त
  • mark (मार्क्‌) – निशान
  • chart (चार्ट्‌)

Rule 2(B) :- जब किसी word में A के बाद sk/st आता है तो A का उच्चारण (pronunciation) “आ” होता है।

Example :-

  • bask (ˈबास्‍क्‌) – किसी स्‍थान पर बैठकर या लेटकर गरमाहट का आनंद लेना, गरमाना, मजा लेना।
  • task (टास्‍क्‌) – नियत कार्य
  • mask (मास्‍क्‌) – मुखौटा
  • fast (फ़ास्‍ट्‌) – तेज़, तीव्रगामी
  • cast (कास्‍ट्‌) – ढालना Example :- She always seems to be cast in the same sort of role.

Rule 3 :- A का उच्चारण (pronunciation) :- ए। [Short sound]

Rule 3(A) :- जब word में दो व्यंजन (consonants) के बीच में A आता है और A के बाद one letter छोड़कर E आता है तो A का उच्चारण (pronunciation) Short sound ए होता है।

Example :-

  • rate (रेट्‌) – मूल्य
  • make (मेक्‌) – बनाना
  • sale (सेल्‌) – बिक्री, विक्रय
  • cage (केज्‌) – पिंजरा
  • trade (ट्रेड्‌) – व्‍यापार, लेन-देन
  • base (बेस्‌) – आधार, नींव; पेंदा, तल
  • race (रेस्‌) – दौड़ना

Rule 3(B) :- जब word में A के आगे y या i लगा हो तो A का उच्चारण (pronunciation) short sound “ए” होता है।

Example :-

  • brain (ब्रेन्‌) – दिमाग
  • main (मेन्‌)- सबसे महत्वपूर्ण, मुख्य
  • day (डे) – दिन
  • stay (स्‍टे) – ठहरना, किसी स्‍थान पर ठहरे रहना
  • bay (बे) – खाड़ी
  • clay (क्‍ले) – मिट्टी

Rule 4 :- A का उच्चारण (pronunciation) :- ऐ। [Long sound]

Rule 4(A) :- जब word में दो व्यंजन (consonants) के बीच में A आता है तो A का उच्चारण (pronunciation) long sound “ऐ” होता है।

Example :-

  • rat (रैट्‌) – चूहा, मूषक
  • fan (फ़ैन्‌) – पंखा
  • mad (मैड्‌) – पागल
  • man (मैन्‌) – पुरुष
  • stand (स्‍टैन्‍ड्‌) – खड़ा होना
  • band (बैन्‍ड्‌) – संगीत बजाने बाजा

Rule 5 :- A का उच्चारण (pronunciation) :- एअ।

Rule 5(A) :- जब किसी word में A के बाद re आता है तो A का उच्चारण (pronunciation) “एअ” होता है।

Example :-

  • care (केअर्‌) – देखभाल
  • hare (हेअर्‌) – बड़ा ख़रगोश, (Rabbit)
  • scare (स्‍केअर्‌) – डराना
  • share (शेअर्‌) – बाँटना
  • Mare (मेअर्) – घोड़ी
  • fare (फ़ेअर्‌) – किराया
  • spare (स्‍पेअर्‌) – अतिरिक्त, बचा कर रखा हुआ
  • dare (डेअर्‌) – साहस करना

Rule 6 :- A का उच्चारण (pronunciation) :- ऑ।

Rule 6(A) :- जो word al से start या all से end होते हैं तो उनमें A का उच्चारण (pronunciation) “ऑ” होता है।

Example :-

  • also (ऑल्‌सो) – भी
  • already (ऑल्‌रेडि) – पहले से
  • although (ऑल्‌द़ो) – यद्यपि, हालाँकि
  • almost (ऑल्‌मोस्‍ट्‌) – लगभग, क़रीब-क़रीब
  • ball (बॉल्‌) – गेंद
  • fall (फॉल्‌) – ज़मीन पर गिरना
  • mall (मॉल) – शॉपिंग सेंटर
  • tall (टॉल्‌) – लंबा

Rule 7 :- ai के उच्चारण (pronunciation) :- ए, एअ, अ।

Rule 7(A) :- जैसा कि ऊपर हमने पढ़ा ai का उच्चारण (pronunciation) प्रमुख short sound “ए” होता है।

Example :-

  • rain (रेन्‌) – वर्षा, बारिश
  • rail (रेल्‌)
  • bail (बेल्‌) – जमानत
  • maid (मेड्‌) – नौकरानी
  • faith (फेथ़्‌) – आस्था
  • gait (गेट्‌) – किसी व्‍यक्ति, पशु आदि के चलने का तरीक़ा; चाल
  • mail (मेल्‌) – डाक-व्‍यवस्‍था

Rule 7(B) :- जब किसी word में ai के बाद r आता है तो ai का उच्चारण (pronunciation) “एअ” होता है।

Example :-

  • fair (फ़ेअर्‌) – निष्पक्ष
  • hair (हेअर्‌) – बाल, केश
  • chair (चेअर्‌) – कुरसी
  • dairy (डेअरि) – दुग्‍धशाला
  • fairy (फ़ेअरि) – परी

Rule 7(C) :- जब किसी 4-5 Letters से अधिक वाले word के अंत में ai के बाद n लगा हो तो ai का उच्चारण (pronunciation) “अ” होता है।

Example :-

  • mountain (माउन्‌टन्‌) – पर्वत, पहाड़
  • fountain (फ़ाउन्‌टन्‌) – फव्वारा ‍
  • curtain (कर्ट्‌न्‌) – परदा
  • certain (सर्ट्‌न्‌) – कुछ
  • chieftain (चीफ़्‌टन्‌) – क़बीले का सरदार, मुखिया

Rule 8 :- ae का उच्चारण (pronunciation) :- एअ, ई।

Rule 8(A) :- जब किसी word के शुरू में “ae” हो तो इसका उच्चारण (pronunciation) long sound “ई” होता है।

Example :-

  • aesthetics (ईस्‌थ़े᠎̮टिक्‍स्‌) – सौंदर्यशास्‍त्र
  • Aegis (ईजिस) – तत्वाधान
  • aeon (ईअन्‌) – कल्प

Rule 8(B) :- जब किसी word के शुरू में “ae” हो तथा ae के बाद r हो तो ae का उच्चारण (pronunciation) “एअ” होता है।

Example :-

  • aeroplane/airplane (एअरप्‍लेन्‌) – हवाई जहाज़
  • aerial (एअरिअल्‌) – हवाई
  • aerolite (एअरलाइट) – टूटता तारा

Rule 9 :- au and aw का उच्चारण (pronunciation) :- ऑ।

Rule 9(A) :- जब किसी word में A के साथ U या W जुड़ा हो तो au and aw का उच्चारण (pronunciation) “ऑ” होता है।

au उच्चारण (pronunciation) ऑ।

Example :-

  • cause (कॉज़्‌) – कारण, वजह
  • sauce (सॉस्‌) – सॉस, चटनी
  • pause (पॉज़्‌) – विराम
  • haunt (हॉन्‍ट्‌) – अड्डा
  • taunt (टॉन्‍ट्‌) – उपहास
  • gaunt (गॉन्‍ट्‌) – कृश
  • launch (लॉन्‍च्‌) – जहाज़ को पानी में उतारना या अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष में भेजना
  • pauper (पॉपर्‌) – दरिद्र, कंगाल
  • caution (कॉश्‌न्‌) – सावधानी, सतर्कता, चौकसी

aw उच्चारण (pronunciation) ऑ।

Example :-

  • pawn (पॉन्‌) – (शतरंज में) सबसे छोटा मोहरा; प्‍यादा
  • saw (सॉ) – देखा
  • law (लॉ) – क़ानून
  • jaw (जॉ) – जबड़ा
  • claw (क्‍लॉ) – पंजा
  • flaw (फ़्लॉ) – दोष
  • draw (ड्रॉ) – (पेंट को छोड़कर पेंसिल, पेन आदि से) किसी का चित्र बनाना
  • brawl (ब्रॉल्‌) – विवाद
  • shawl (शॉल्‌) – शाल; (महिलाओं द्वारा कंधों या सिर पर डालने या बच्‍चे को लपेटने की चादर)

 

Leave a Comment